फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now you can get your Aadhar card updated for free till 14th December.

Hisar News: अब 14 दिसंबर तक निशुल्क अपडेट करवा सकेंगे आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now you can get your Aadhar card updated for free till 14th December.
हिसार। आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करवाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दी गई है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है ताकि भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी व समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नागरिक स्वयं भी आधार कार्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि अपनी पहचान और पते के दस्तावेज वेबसाइट पर अपने आधार नंबर से लॉग इन करके अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक को ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माय आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर व ई-मेल की जानकारी देनी आवश्यक
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि आधार सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल की जानकारी देनी जरूरी है। अगर किसी नागरिक ने अभी तक अपने आधार में मोबाइल नंबर और ई-मेल नहीं जोड़ा है या फिर किसी नागरिक के मौजूदा आधार में मोबाइल नंबर या ई-मेल बदल गया है, तो वे इसे नजदीकी आधार केंद्र के जरिए अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में मिलेगी मुफ्त अपडेट की सुविधा
उपायुक्त ने बताया कि नवजात शिशुओं का भी आधार कार्ड बनवाना चाहिए। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड के लिए बायोमीट्रिक जानकारी नहीं ली जाती। बच्चों का बायोमीट्रिक पांच साल और 15 साल की उम्र में जरूर अपडेट करवाना चाहिए। पांच साल की उम्र में जरूरी बायोमीट्रिक अपडेट सात साल की उम्र से पहले और 15 साल की उम्र में जरूरी बायोमीट्रिक अपडेट 17 साल की उम्र से पहले करवाने पर ही मुफ्त अपडेट की सुविधा मिलेगी।


यह है अपडेट करने की प्रकिया
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिये लॉगिन करें। अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा। अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद 14 डिजिट का यूआरएन नंबर जनरेट होगा। इस नंबर को सेव कर लें। कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा। नागरिक रिक्वेस्ट नंबर के जरिए अपना आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed