फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather spoiled schedule of Hisar Airport, now final layer of runway will be laid in March

हिसार एयरपोर्ट: मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल, अब मार्च में बिछाई जाएगी हवाई पट्टी की फाइनल लेयर

Thu, 29 Feb 2024 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Thu, 29 Feb 2024 11:09 AM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला यह घोषणा कर चुके हैं कि अप्रैल में एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई फाइनल डेट निर्धारित नहीं की गई है। मानकों पर खरा उतरने के बाद ही डीजीसीए की तरफ से हवाई पट्टी से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर हरी झंडी दी जाएगी।

विज्ञापन
Weather spoiled schedule of Hisar Airport, now final layer of runway will be laid in March
हिसार एयरपोर्ट परिसर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मौसम ने हिसार एयरपोर्ट पर चल रहे कार्य का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। बीएंडआर के शेड्यूल के अनुसार हवाई पट्टी पर तारकोल की फाइनल लेयर बिछाने का कार्य फरवरी के आखिर में किया जाना था। मगर, तापमान काम रहने की वजह से उन्हें शेड्यूल को आगे बढ़ाना पड़ा। अब यह कार्य मार्च में किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो अप्रैल में शुरू होने वाली उड़ान सेवाओं के लिए जरूरी सभी कार्यों को मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी के अलावा एप्रेन, लिंक टैक्सी व आइसोलेशन वे का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन सभी पर तारकोल की फाइनल लेयर बिछाई जानी अभी बाकी है।
विज्ञापन


उड़ान से पहले डीजीसीए की लेनी होगी एनओसी
फाइनल लेयर बिछने के बाद डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम फाइनल लेयर के मानकों की जांच करेगी। मानकों पर खरा उतरने के बाद ही डीजीसीए की तरफ से हवाई पट्टी से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह होगी स्टाफ की नियुक्ति
इसके अलावा अगले माह एयरपोर्ट पर संबंधित स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसे लेकर डीजीसीए की तरफ से एक ट्रांसफर सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस बारे में डीजीसीए को स्टाफ की नियुक्ति करने के बारे में पत्र लिखा गया था।


उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर अभी फाइनल डेट नहीं की घोषित
उधर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला यह घोषणा कर चुके हैं कि अप्रैल में एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई फाइनल डेट निर्धारित नहीं की गई है। डिप्टी सीएम की मानें तो अप्रैल से प्रतिदिन एक फ्लाइट सुबह दिल्ली से चलकर हिसार, हिसार से अहमदाबाद, अहमदाबाद से जयपुर, जयपुर से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक रहेगी। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से हिसार, हिसार से जम्मू, जम्मू से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक उड़ान भरेगी। इसके अलावा एक स्पेशल साप्ताहिक चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी के लिए हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से देहरादून, धर्मशाला व कुल्लू तक उड़ान भरेगी।

प्रतिक्रिया
एयरपोर्ट पर शेड्यूल के अनुसार कार्य चल रहा है। अप्रैल में यहां से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। -दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed