{"_id":"6817c1b3a1ad2dffb90a509c","slug":"now-the-employees-of-the-postal-department-will-go-to-villages-to-make-aadhaar-cards-and-will-also-be-able-to-get-them-updated-hisar-news-c-21-hsr1005-618934-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब डाक विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर बनाएंगे आधार कार्ड, अपडेट भी करवा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब डाक विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर बनाएंगे आधार कार्ड, अपडेट भी करवा सकेंगे
Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार। अब नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने या आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए डाकघर में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत विभाग के कर्मचारी अब गांवों में जाकर आधार कार्ड बनाएंगे और अपडेट करेंगे।
इसके लिए विभाग ने नियम तय किया है कि कर्मचारी उसी गांव में जाएंगे जहां पर कम से कम 50 लोगों को आधार कार्ड बनवाना हो या फिर उसमें कोई अपडेट करवाना हो। इसके लिए ग्राम पंचायत, स्कूल प्रिंसिपल और एमसी को लिखित में जानकारी देरी होगी। अभी तक डाक विभाग ने दो गांवों में तीन दिन कैंप लगाकर 300 आधार कार्ड से संबंधित कार्य किया है।
बता दें कि हिसार के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवाने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन सिस्टम भी शुरू किया गया है। रोजाना मुख्य डाकघर में 100 से 125 लोग नए आधार कार्ड बनवाने या उसमें अपडेट करवाने के लिए आते हैं। कई बार तो इतनी भीड़ होती है कि शाम तक नागरिकों का नंबर नहीं आता है। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए नई पहल शुरू की है ताकि उन्हें आधार कार्ड से संबंधित कोई भी कार्य करवाने के लिए परेशानी न हो। यदि किसी गांव में 50 से ज्यादा आधार कार्ड बनवाने या फिर कोई अपडेट करवाना है तो विभाग के दो कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन लेकर गांव जाएंगे और संबंधित कार्य करेंगे। दो गांवों में शिविर भी लगा चुके हैं।
- राममेहर यादव, सीनियर पोस्टमास्टर