फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the department will collect details of daily consumption, stock and demand of petrol pumps.

Hisar News: अब पेट्रोल पंपों की रोजाना खपत, स्टॉक और डिमांड का ब्योरा जुटाएगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now the department will collect details of daily consumption, stock and demand of petrol pumps.
हिसार के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़।
हिसार। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने अब एलपीजी के अलावा पेट्रोल पंपों का भी रोजाना का अपडेट लेना शुरू कर दिया है। विभाग ने सभी पंप संचालकों से रोजाना की खपत, स्टॉक और डिमांड का ब्योरा लेना शुरू कर दिया है। विभाग की 8 टीमों ने अवैध तरीके से सिलिंडरों का उपयोग करने वालों से 22 सिलिंडर जब्त किए हैं। शनिवार को पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही और सभी पंपों पर निर्बाध तरीके से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


जिले में गैस सिलिंडरों तथा पेट्रोल की आपूर्ति शनिवार को सामान्य रही। जिले में शनिवार को 7037 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर वितरित किए गए। फिलहाल, जिले में करीब 80,000 उपभोक्ताओं की बुकिंग है जिन्हें सिलिंडर की आवश्यकता है। गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 9040 सिलिंडर का स्टॉक है और 6775 सिलिंडर रास्ते में हैं। एजेंसियों के पास 2.25 दिन का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन बंद करना होगा

जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का गैस कनेक्शन है, वे घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं रखें। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। यदि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा पीएनजी कनेक्शन का ऑफर दिया जाता है, तो उपभोक्ता को उसे स्वीकार करना होगा, अन्यथा उनका एलपीजी गैस कनेक्शन निलंबित कर दिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस कनेक्शन की सुविधा है, वहां के उपभोक्ताओं को शीघ्र इसका कनेक्शन लगवाना होगा। हिसार शहर में वर्तमान में सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-15, सेक्टर 16-17, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, अर्बन एस्टेट-टू और पुलिस लाइन एरिया में पीएनजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। इन क्षेत्रों के निवासी तुरंत पीएनजी गैस कनेक्शन लगवाने के लिए मोबाइल नंबर 9289462613 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कोई भी कमी नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले को आवश्यकतानुसार सप्लाई मिल रही है। जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। कालाबाजारी या जमाखोरी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- महेंद्र पाल, डीसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed