फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the climber who conquers the top will get five lakh rupees

अब चोटी फतह करने वाले पर्वतारोही को मिलेंगे पांच लाख रुपये

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now the climber who conquers the top will get five lakh rupees
हिसार। पर्वतारोहियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें भी खेल विभाग की ओर से कैश अवार्ड दिया जाएगा। इसके तहत चोटी फतह करने वाले पर्वतारोही को पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही सी ग्रेड का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी बनाया जाएगा। खेल विभाग की ओर से नई पॉलिसी बनाई गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये देने का प्रावधान रखा है। खेल विभाग की ओर से 10 चोटियों के नाम तय किए गए हैं। इन 10 में से पर्वतरोही कोई भी चोटी फतह करता है तो उसे पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह कब से लागू होगी। अभी इसको लेकर खेल विभाग के पास कोई पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

किसी भी पर्वतारोही को एक ही चोटी पर कई बार चढ़ने की दशा में उसे केवल एक ही बार नकद पुरस्कार और ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
बॉक्स
चोटियों के नाम - ऊंचाई हजार फीट में
- माउंट एवरेस्ट (नेपाल से दक्षिण पूर्व की रिज के अलावा अन्य)- 29028
- माउंट के-2 - 28250
- माउंट कंचनजंगा - 28208
- माउंट ल्होत्से - 27890
- माउंट मकाल - 27790
- माउंट धौलागिरी - 26810
- माउंट नंगा पर्वत - 26660
- माउंट अन्नपूर्णा-1 - 25447
- माउंट कामेट (पश्चिम मुख/रिज) - 25447
- माउंट नंदादेवी पूर्व - 24389 फीट
10 चोटियों के नाम फाइनल किए गए हैं। इन 10 में से कोई भी एक चोटी फतह करता है तो उसे खेल विभाग की ओर से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यालय के निर्देश के अनुसार ऐसे खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी जारी होंगे। अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं थी।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed