फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the bus will be available for Chandigarh at 11 o'clock at night, will leave from tomorrow

अब रात 11 बजे भी चंडीगढ़ के लिए मिलेगी बस, कल से होगी रवाना

Sat, 13 Mar 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now the bus will be available for Chandigarh at 11 o'clock at night, will leave from tomorrow
हिसार से चंडीगढ़ के लिए अब रात 11 बजे भी बस की सुविधा मिल पाएगी। रोडवेज की ओर से रविवार से रोजाना बस हिसार बस स्टैंड से रवाना होगी। इस बस के चलने से कलायत, कैथल, नरवाना, पिहोवा, अंबाला के यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

यह बस सेवा लॉकडाउन से ही बंद थी। यात्री बार-बार बस चलाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में यात्रियों की मांगे को देखते हुए विभाग ने बस चलाने का निर्णय लिया है। हिसार डिपो के डीआई रविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार से रात 11 बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए बस चलाई जाएगी, जोकि सुबह पौने चार बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में सुबह साढ़े सात बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए भी चलनी शुरू हुईं बसें, 8 बसें की रवाना
किसान आंदोलन के चलते कई महीनों से बंद पड़ी दिल्ली जाने वाली बसों को भी चलाने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। शुक्रवार को हिसार से आठ बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं। शनिवार को दो बसें और भी बढ़ाने की बात कही जा रही है। ऐसे में यात्रियों को अब दिल्ली जाने के लिए बसों को लेकर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed