{"_id":"60e9f06c8ebc3ecd026e9da5","slug":"now-surveillance-will-be-done-with-cameras-in-deer-park-and-zoo-hisar-news-rtk6170608189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डियर पार्क और चिड़ियाघर में कैमरों से रखी जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डियर पार्क और चिड़ियाघर में कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
विज्ञापन
हिसार। अब हिसार के डियर पार्क और भिवानी के चिड़ियाघर में जानवरों पर कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। डियर पार्क में पांच और चिड़ियाघर में 13 कैमरे लगाए जाएंगे। दोनों जगह कैमरे लगने के बाद हिसार बैठे अधिकारी पल-पल की अपडेट ले सकेंगे। साथ ही जानवरों की एक्टिविटी भी देख सकेंगे। कैमरे लगाने को लेकर अनुमति मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर ने बताया कि भिवानी चिड़ियाघर में कैमरे तो लगे हुए हैं, लेकिन उन कैमरों के माध्यम से सिर्फ भिवानी चिड़ियाघर में ही बैठे अधिकारी देख सकते हैं। वहीं उन कैमरों की अब बिजिविलटी कम हो गई हैं। ऐसे में यहां 13 नए कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही डियर पार्क में पहली बार पांच कैमरे लगाए जाएंगे। ऑफिसर वेद प्रकाश ने बताया कि इस दौरान देख जाएगा कि किस तरह जानवरों की देखरेख की जा रही है। उन्हें समय पर खाना दिया जा रहा है या नहीं। कई बार जानवर बीमार हो जाता है। ऐसे में पता नहीं चलता। अब कैमरे के माध्यम से उनकी एक्टिविटी देख पता लगाया जा सकेगा।
जल्द शुरू होगा ई-टिकट सिस्टम
अभी कोरोना महामारी को देखते हुए भिवानी का चिड़ियाघर बंद है। उम्मीद है कि जल्द ही चिड़ियाघर खोला जाएगा। उधर, बच्चे भी चिड़ियाघर खुलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। चिड़ियाघर खुलने के साथ ही यहां ई-टिकट सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस दौरान दर्शक गुगल पे या पेटीएम से अपना टिकट बुक करवा सकेंगे। वहीं डियर पार्क में कोई टिकट नहीं है। इसके अलावा डियर पार्क और चिड़ियाघर का रेनोवेशन करवाया जाए गा।
विज्ञापन
हिसार के डियर पार्क और भिवानी के चिड़ियाघर में जानवरों की निगरानी के लिए 18 कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। - वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग