फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now Samadhan camps will be organized on Monday and Thursday

Hisar News: अब सोमवार व वीरवार को आयोजित होंगे समाधान शिविर

Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now Samadhan camps will be organized on Monday and Thursday
सिवानी मंडी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अब समाधान शिविर प्रतिदिन के बजाय सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। नागरिक समाधान शिविर में निर्धारित दिवस में आकर अपनी शिकायत रख सकते हैं। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता व प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना है। पूर्व की भांति उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन दोनों दिन होगा। समाधान शिविर एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाना है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ यह शिविर आज गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed