फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now bus to Haridwar will be available from Hisar in the morning and at five in the evening

सुविधा: अब हिसार से सुबह-शाम 5 बजे रवाना होगी हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए बस, इस रूट से जाएगी

Sun, 26 Jun 2022 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2022 01:47 AM IST
सार

हिसार से हरिद्वार का 385 और ऋषिकेश का 435 रुपये किराया लगेगा। अभी तक हिसार से सुबह 8 बजे यमुनानगर और रात 8 बजे फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार जा रही थी। 

विज्ञापन
Now bus to Haridwar will be available from Hisar in the morning and at five in the evening
सांकेतिक तस्वीर रोडवेज बस - फोटो : file photo

विस्तार

हिसार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें रोजाना सुबह और शाम पांच बजे हिसार से हरिद्वार के लिए बस की सुविधा मिलेगी। हाल ही में पानीपत डिपो की ओर से चलाई गई एक बस हरिद्वार तक तो दूसरी बस ऋषिकेश तक जाएगी। हिसार बस अड्डे के पूछताछ केंद्र के बाहर फ्लैक्स भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक हिसार से सुबह 8 बजे यमुनानगर और रात 8 बजे फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार जा रही थी। मगर अब यात्रियों को सुबह-शाम पांच बजे भी बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें, कि हिसार से सुबह पांच बजे रवाना होने वाली बस ऋषिकेश तक जाएगी। यह बस हिसार से हांसी, जींद, सफीदो, पानीपत, शामली, मुजफरनगर, रूड़की, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगी। इस बस का हरिद्वार पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे और ऋषिकेश पहुंचने का समय शाम 4 बजे है।
विज्ञापन


हिसार से हरिद्वार का किराया 385 रुपये, जबकि ऋषिकेश का किराया 435 रुपये है। इसी प्रकार शाम को पांच बजे हिसार से चलने वाली बस हरिद्वार तक ही जाएगी। यह बस रात को ढाई बजे हरिद्वार पहुंचेंगी। पानीपत डिपो के बस स्टैंड इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटूश्याम के लिए भी जल्द दौड़ेगी बस
खाटूश्याम के लिए भी हिसार से जल्द रोडवेज की बस चलेगी। परमिट लाने को लेकर प्रोसेस चल रहा है। कुछ दिन पहले श्याम प्रेमी हिसार से खाटूश्याम बस चलाने को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल से मिले थे। उस पर महाप्रबंधक ने ट्रैफिक ब्रांच को आगामी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे। 


सप्ताह में तीन दिन चल रही हिसार से हरिद्वार के लिए ट्रेन 
सप्ताह में तीन दिन हिसार से हरिद्वार के लिए भी ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हिसार से रवाना होती है। ट्रेन का हिसार से चलने का समय सुबह 4:50 बजे है। बता दें, कि गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए काफी लोग हरिद्वार, मनाली, मंसूरी, वैष्णो देवी सहित अन्य स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed