{"_id":"5f6e3e458ebc3e9bb80b9056","slug":"now-bjp-workers-divided-into-two-groups-in-sonali-subhash-case-hisar-news-rtk5753282130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोनाली-सुभाष प्रकरण में दो गुटों में बंटे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोनाली-सुभाष प्रकरण में दो गुटों में बंटे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
Now BJP workers divided into two groups in Sonali-Subhash case
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली फौगाट और सुभाष प्रकरण में भाजपा नेता दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। कुछ भाजपा नेता जहां सोनाली के पक्ष में बोल रहे हैं, वहीं कुछ सुभाष के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कुछ नेताओं द्वारा बैठक कर सोनाली पर लगाए गए आरोपों को निराधार भी बताया गया।
बैठक में मौजूद भाजपा के जिला सचिव घनश्याम शर्मा, नलवा हलका निगरानी समिति से भाजपा कार्यकर्ता श्रीकुमार शर्मा, चूली खुर्द के सरपंच विकास, चूली बागड़ियान के पूर्व सरपंच अजय, काजला मंडल से युवा अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख रोहताश सैनी, ठसका से सरपंच रामपत, आदमपुर मंडल अध्यक्ष सुग्रीव, कोली से सरपंच कृष्ण, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चंद्रकला व अन्य मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि काजला मंडलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की ओर से सोनाली पर लगाया गया मारपीट का आरोप झूठा है। नलवा हलका निगरानी समिति से भाजपा कार्यकर्ता श्रीकुमार शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को उस दौरान वह भी सोनाली के घर पर मौजूद थे। जिस दौरान सुभाष शर्मा व अन्य वहां थे। श्रीकुमार ने कहा कि उस दिन ऑडियो वायरल को लेकर वह सुभाष शर्मा, अमित व अन्य का फैसला करवाने वहां गया था। अपने खिलाफ आपत्तिजनक अपशब्दों को ऑडियो में सुनकर सोनाली ने सुभाष, अमित व अन्य तीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात कही थी। श्रीकुमार के कहने पर सुभाष, अमित व तीन अन्य ने माफी मांग ली थी। श्रीकुमार ने कहा कि इसके बाद सभी अपने घर चले गए थे।
कार्यक्रम में भी मिले थे
श्रीकुमार ने कहा कि 20 सितंबर को भाजपा के एक कार्यक्रम में घुड़साल गांव में सुभाष शर्मा मेरे साथ थे। इस दौरान सुभाष के हाथ पर लगी चोट पर जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा था कि उनके हाथ पर चोट पशुओं के लिए चारा काटते समय लगी। अगले दिन सुभाष ने सोनाली पर मारपीट का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सुभाष शर्मा
सुभाष शर्मा का कहना है कि 20 सितंबर को कुछ युवक मुझे घर से जबरन कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर गए थे। उस दिन पूरा दिन मुझे बंधक बनाए रखा। सुभाष का कहना है कि श्रीकुमार या किसी अन्य ने मेरे हाथ पर लगी चोट के बारे में नहीं पूछा था। सुभाष का कहना है कि कुछ सरपंच जो भाजपा कार्यकर्ता भी हैं, वे मेरे पक्ष में हैं और शुक्रवार को एसपी से मिलने मेरे साथ गए थे।
नहीं हो सकी एसपी से मुलाकात : सुभाष शर्मा
चिकनवास गांव निवासी एवं भाजपा के काजला मंडलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि मैं शुक्रवार को गांववासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी बलवान सिंह राणा के पास शिकायत लेकर पहुंचा था। किसान आंदोलन के चलते मेरी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। अब मैं शनिवार को फिर एसपी से मुलाकात के लिए जाऊंगा। मैं एसपी से मुलाकात के बाद ही एमएलआर कटवाऊंगा।
यह था मामला
भाजपा नेता सोनाली के खिलाफ काजला मंडलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पार्टी कार्यकर्ता अमित व 3 अन्य ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसकी ऑडियो सोनाली तक पहुंची। उसी के चलते सुभाष व अन्य सोनाली के घर गए थे। सुभाष शर्मा ने आरोप लगाया था कि यहां पर मेरे और अमित के साथ मारपीट की गई।
सुभाष शर्मा कई लोगों से कई तरह के कार्य करवाने के नाम पर रुपये लेता रहता था। इस बारे में कई बार शिकायत भी आई थी। उसे मैडम ने समझाया भी था। 17 सितंबर को उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। यहां तक कि वह 20 सितंबर तक लगातार पार्टी के कार्यक्रम में शामिल भी हुआ। लोगों से रुपये लेने से सुभाष को मना किया गया तो उसी के चलते उसने ऐसा किया। मैडम अभी अस्पताल में दाखिल हैं। 3-4 दिन तक मीडिया के सामने आकर इस बारे में सुबूतों के साथ बात करेंगी।
- सुधीर सांगवान, पीए सोनाली फौगाट