फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now Aadhar card can be made in the post office of Azad Nagar

Hisar News: अब आजाद नगर के डाकघर में बनवा सकेंगे आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now Aadhar card can be made in the post office of Azad Nagar
हिसार। हरीश कुमार।
हिसार। ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब वह आजाद नगर के डाकघर में भी आधार कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए डाकघर में स्पेशल काउंटर लगाया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि अभी तक आजाद नगर के डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा न होने के चलते ग्राहकों को हिसार के मुख्य डाकघर में आना पड़ता था। मगर ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आजाद नगर के डाकघर में भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो सिर्फ आधार कार्ड बनाने व अपडेट कराने का काम करेगा।
विज्ञापन

10 साल पुराने आधार कार्ड को भी करवाएं अपडेट
आजाद नगर स्थित डाकघर के बारे में अभी तक लोगों को यहीं पता है कि यहां सिर्फ डाक से संबंधित ही कार्य होता है, मगर ऐसा नहीं है। इस डाकघर में भी मुख्यालय हिसार की तर्ज पर कई स्कीमों की सुविधा ले सकते हैं। सभी तरह के खाते यहां खोले जाते हैं। वही, डाकघर के अधिकारियों की ओर से अपील की गई है कि जिनके आधार कार्ड 10 साल से पुराने हो चुके है, वह भी अपडेट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आजाद नगर के डाकघर में भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू की गई है। यहां कई स्कीमों के खाते भी खोले जाते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक डाकघर की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
- हरीश कुमार, मंडल डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed