{"_id":"636164ff372c6c1a1a26eeab","slug":"november-1-the-hottest-day-in-12-years-hisar-news-hsr646041349","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षों में सबसे गर्म रहा 1 नवंबर का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षों में सबसे गर्म रहा 1 नवंबर का दिन
विज्ञापन
अमित भारद्वाज
हिसार। 1 नवंबर का दिन 12 वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो राजस्थान पर बने प्रति चक्रवात के कारण चल रहीं पछुआ हवाओं और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार सुबह सूर्य उगने के समय मौसम में ठंड थी, मगर दिन चढ़ने के साथ ही मौसम गर्म होने लगा। दोपहर के समय स्थिति यह पैदा हो गई कि सूर्य की किरणें परेशान करने लगीं। हालांकि दिन ढलने के बाद गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को यह 32.9 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में पड़ोसी राज्य राजस्थान के ऊपर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस कारण पछुआ हवाएं इस तरफ आ रही हैं, चूंकि हिसार राजस्थान के ज्यादा नजदीक है तो यहां इन पवनों का ज्यादा असर है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से सक्रिय हो जाएगा। जब कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो उस दौरान एक बार तापमान में बढ़ोतरी होती है। ये दोनों कारण हैं, जिनकी वजह से दिन के तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
12 वर्षों में नवंबर में अधिकतम तापमान
वर्ष तिथि अधि. तापमान
2022 01 35.0
2021 02 32.6
2020 07 32.7
2019 01 34.0
2018 03 33.9
2017 02 33.9
2016 11 33.0
2015 05 32.5
2014 05 31.6
2013 02 31.7
2012 11 32.3
2011 02 34.2
7 दिनों में अधिकतम तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
01 नवंबर 35.0
31 अक्तूबर 32.9
30 अक्तूबर 33.0
29 अक्तूबर 32.4
28 अक्तूबर 33.0
27 अक्तूबर 33.0
26 अक्तूबर 32.9
आगे का मौसम : डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों में बर्फबारी होगी। इसके आगे बढ़ने के बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। यहां से मैदान इलाकों की तरफ हवाओं के चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके बाद 5 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो ज्यादा असरदार होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ों में ज्यादा बर्फबारी होगी। वहीं प्रदेश में बादलवाही रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।
एक्यूआई 298 रहा : मंगलवार सुबह शहर का एक्यूआई 300 के नजदीक पहुंच गया। सुबह 9 बजे एक्यूआई 298 पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। रात 8 बजे एक्यूआई 270 दर्ज किया गया।