फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notorious criminal Surjeet arrested with illegal weapons

Hisar News: कुख्यात बदमाश सुरजीत अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notorious criminal Surjeet arrested with illegal weapons
हिसार। एवीटी स्टाफ ने रविवार को कुख्यात बदमाश गांव मंगाली सुरतिया निवासी सुरजीत उर्फ सरदार को अवैध हथियार सहित दबोच लिया। आरोप पर हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित 23 प्राथमिकी दर्ज हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम मंगाली चौकी एरिया में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हथियार के साथ एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता देखा गया है। टीम ने सिंघरान रोड पर नाका लगाकर निगारानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध नजर आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल (9 एमएम) व 4 कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शातिर अपराधी सुरजीत उर्फ सरदार है जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट आदि के 23 मामले दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में एक मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन


बदमाश पर दर्ज प्रमुख मामले
- 21 जनवरी 2018: आदमपुर थाने में धमकाने की प्राथमिकी दर्ज।
- 13 मार्च 2018: फतेहाबाद के सदर थाने में धमकाने की प्राथमिकी दर्ज।
- 29 जुलाई 2018: सदर थाना हिसार में डकैती के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज।
- 7 सितंबर 2015: आदमपुर थाने में डकैती की प्राथमिकी दर्ज।
- 29 अक्तूबर 2011: आदमपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज।
- 16 जुलाई 2018: हिसार के सदर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज।
- 5 अगस्त 2019: आजाद नगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed