फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Not found single bench, only one student will sit on double

नहीं मिले सिंगल बेंच, डबल पर बैठेगा सिर्फ एक विद्यार्थी

Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Not found single bench, only one student will sit on double
हिसार। शिक्षा विभाग ने 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं और 23 जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी के संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। 55 दिन बीतने के बाद भी सरकारी स्कूलों में 32157 सिंगल बेच नहीं पहुंचे हैं। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने कक्षा में डबल डेस्क पर ही एक विद्यार्थी को बैठाने के आदेश जारी किए हैं। एक कक्षा में 20 विद्यार्थी से ज्यादा बैठने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

खास बात है कि स्कूल में एंट्री से पहले विद्यार्थी का स्कैनर जांच, सैनिटाइजर सहित मास्क संबंधित प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और उसे शिक्षकों को अवसर एप पर अपलोड करना होगा, ताकि उच्च अधिकारी हर चरण पर नजर रख सकें।
विज्ञापन

9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेच की डिमांड
ब्लॉक विद्यार्थी डबल डेस्क सिंगल डेस्क
आदमपुर 3780 690 2517
बरवाला 6333 1695 5292
अग्रोहा 3398 947 2590
हिसार प्रथम 10146 3064 6541
हिसार द्वितीय 6593 2172 3797
हांसी प्रथम 7424 1988 5337
हांसी द्वितीय 2909 717 1872
नारनौंद 4765 1346 3057
उकलाना 3820 708 3134
सभी बीईओ को आदेश दिए हैं कि वे चाहे सरकारी हो या फिर निजी स्कूल, सभी में एसओपी नियमों की पालना करवाएं। नियम का उल्लंघन होने पर स्कूल मुखिया से जवाब मांगा जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed