{"_id":"60fc5e658ebc3e67015e1962","slug":"not-a-single-admission-in-the-first-class-of-102-primary-schools-in-the-district-hisar-news-hsr607008783","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 102 प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा में एक भी दाखिला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 102 प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा में एक भी दाखिला नहीं
विज्ञापन
हिसार। जिले के 504 प्राइमरी स्कूलों में से 102 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें पहली कक्षा में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। कोरोना काल में मासूम बच्चों का दाखिला कराने से अभिभावक कतरा रहे हैं। 21 प्रतिशत सरकारी स्कूलों की पहली कक्षा के अंदर एक भी दाखिला नहीं हुआ है। जिले के शेष 402 प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा के अंदर अभी तक 10934 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।
प्रदेश में पहली कक्षा में दाखिले कराने की सूची में हिसार जिला 6वें पायदान पर है। पहले पायदान पर पलवल, दूसरे पायदान पर चरखी-दादरी, तीसरे पायदान पर महेंद्रगढ़, चौथे पायदान पर सोनीपत, पांचवें पायदान पर भिवानी है। प्रदेश में कुल 8636 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें 962 स्कूल ऐसे हैं, जहां पहली कक्षा के अंदर एक भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं हुआ। प्रतिशत पर नजर डालें तो प्रदेश में 11 प्रतिशत सरकारी स्कूलों की पहली कक्षा के अंदर एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
प्राइमरी स्कूलों पर एक नजर
जिला कुल स्कूल दाखिला वंचित स्कूल
पलवल 359 126
चरखी दादरी 209 66
महेंद्रगढ़ 442 129
सोनीपत 420 118
भिवानी 445 109
हिसार 504 102
लगातार खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। डोर-टू-डोर सर्वे सहित अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। फोन से संपर्क कर अभिभावकों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। रोजाना फीडबैक ले रहे हैं। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार