फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Northwest winds will move for two days, cloud likely between December 4 and 6

दो दिन चलेंगी उत्तर-पश्चिमी हवाएं, 4 से 6 दिसंबर के बीच बादलवाई की संभावना

Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Northwest winds will move for two days, cloud likely between December 4 and 6
प्रदेश में 6 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। अगले दो दिन प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इस दौरान मौसम साफ रहेगा और अलसुबह कहीं-कहीं हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन 4 दिसंबर को हवा का रुख बदलेगा और 6 दिसंबर तक पूर्वी हवाएं चलने से प्रदेश में आमतौर पर आंशिक बादलबाई रहने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और दिनभर कड़ी धूप निकली रही। मंगलवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा और तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नारनौल का रात का तापमान प्रदेश भर में सबसे कम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

10 जिलों में एक्यूआई 300 पार
मंगलवार को आधे हरियाणा में हवा खराब रही और 10 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग 300 के पार रहा। अंबाला और फतेहाबाद सबसे अधिक प्रदूषित रहे। अंबाला का वायु गुणवत्ता सूचकांका 372 और फतेहाबाद का 371 दर्ज किया गया। भिवानी का वातावरण प्रदेश में सबसे साफ रहा और यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 दर्ज किया गया। हालांकि यह भी निर्धारित मानकों के तहत खराब हवा की गुणवत्ता श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 24.7 8.3
भिवानी 23.7 8.3
हिसार 27.1 6.7
करनाल 24.0 9.0
नारनौल 29.0 6.6
रोहतक 21.7 8.2
सिरसा 26.9 9.1
300 से अधिक एक्यूआई वाले स्थान
स्थान एक्यूआई
अंबाला 372
बहादुरगढ़ 315
फरीदाबाद 356
फतेहाबाद 371
गुरुग्राम 339
हिसार 341
जींद 361
कुरुक्षेत्र 341
मानेसर 337
रोहतक 295
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed