फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nomination for Jat Education Society executive today, 51000 fee for Pradhan

Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी कार्यकारिणी के लिए नामांकन आज, प्रधान के लिए 51000 शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Jat Education Society executive today, 51000 fee for Pradhan
हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन भरे जाएंगे। सीआर लॉ कॉलेज में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। प्रधान पद के लिए 51000, उपप्रधान व सचिव के लिए 41000, कोषाध्यक्ष पद के लिए 31000, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21000 रुपये की नॉन रिफंडेबल शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन

कॉलेजियम चुनाव के करीब सवा दो साल बाद जाट एजुकेशन सोसायटी के कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, सचिव, 11 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव होगा। जिसमें मंगलवार को नामांकन भरे जा सकेंगे। सीआर लॉ कॉलेज के सभागार में नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। जिसमें अलग-अलग डेस्क बनाए जाएंगे। 296 कॉलेजियम में से कोई भी सदस्य किसी भी पद के लिए नामांकन कर सकता है। नामांकन के लिए दो प्रस्तावक लाने होंगे। एक व्यक्ति किसी एक उम्मीदवार का प्रस्तावक ही हो सकता है। सभी कॉलेजियम सदस्य को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इन पहचान पत्र की प्रति को नामांकन के साथ लगाना होगा। 22 मार्च को नामांकन की वापसी हो सकेगी। सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन शाम 3 बजे बाद चुनाव चिह्न वितरण किए जाएंगे। 28 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना भी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed