{"_id":"6679d0665ce880954f0e3b29","slug":"no-clue-found-as-to-who-killed-the-young-man-and-threw-his-body-in-the-canal-hisar-news-c-21-hsr1020-408497-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने वाला नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने वाला नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
हिसार। सातरोड कलां गांव के पास गुजरने वाली नहर में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में सदर थाना पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापा मार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
शिकायत में कैमरी मार्ग स्थित श्याम विहार-दो में रहने वाले सतपाल ने बताया था कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और अब गुरुग्राम में नौकरी करता हूं। बड़े बेटे अमित ने बीटेक पास करने के बाद पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फील्ड ऑफिसर की नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि बेटे की तीन साल पहले कैमरी गांव की रहने वाली रेखा के साथ शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। अमित 10 दिन पहले संगरूर गया था। अमित ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे पत्नी रेखा से फोन पर बात कर कहा कि वह संगरूर से आ गया है और अब अपने 3 दोस्तों के साथ सातरोड की नहर पर मौजूद है। शाम करीब 5 बजे दोस्त उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। उन्होंने चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमित के नाक से खून निकला हुआ था और उसकी आंख व गुप्तांग पर चोट के निशान मिल थे। शरीर पर रगड़ के निशान भी थे। वहीं भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों का कहना है कि अमित यहां पर काम नहीं करता था।