फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No big leader of BJP accompanied Bhavya Bishnoi during his nomination in Hisar

Hisar: भव्य के साथ नहीं पहुंचा भाजपा का कोई दिग्गज, दो साल में खुद की संपत्ति घटी; आईएएस पत्नी की दोगुनी

Tue, 10 Sep 2024 10:10 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, आदमपुर-हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, आदमपुर-हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

भव्य बिश्नोई की आय उनकी शादी के बाद बढ़ने के बजाय घट गई। भव्य 2022 में 7 करोड़ 35 लाख की संपत्ति के मालिक थे, अब यह घटकर 6.96 करोड़ रह गई है। भव्य ने 2022 में आदमपुर से चुनाव लड़ा, तब वह अविवाहित थे। अब उनकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
No big leader of BJP accompanied Bhavya Bishnoi during his nomination in Hisar
भाजपा नेता भव्य बिश्नोई - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की सियासी विरासत संभालने के लिए सोमवार को उनके पोते भव्य बिश्नोई ने आदमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पिता एवं भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर की पूर्व विधायक मां रेणुका बिश्नोई और नलवा से भाजपा प्रत्याशी रणधीर पनिहार पहुंचे। इस दौरान भाजपा का कोई दिग्गज नजर नहीं आया।

विज्ञापन


आदमपुर सीट पर 1968 से आज तक चौधरी भजनलाल का परिवार ही जीतता रहा है। इस सीट पर चौधरी भजनलाल 9 बार, उनकी पत्नी जसमा देवी एक बार, बेटे कुलदीप बिश्नोई 4 बार, पुत्रवधू रेणुका बिश्नोई एक बार और भव्य बिश्नोई एक बार विधायक बन चुके हैं। चौधरी भजनलाल का परिवार इस सीट पर 16 बार से लगातार चुनाव जीत रहा है।
विज्ञापन


दो साल में 39 लाख घटी संपत्ति, गाड़ी-हथियार नहीं
भव्य बिश्नोई की आय उनकी शादी के बाद बढ़ने के बजाय घट गई। भव्य 2022 में 7 करोड़ 35 लाख की संपत्ति के मालिक थे, अब यह घटकर 6.96 करोड़ रह गई है। भव्य ने 2022 में आदमपुर से चुनाव लड़ा, तब वह अविवाहित थे। अब उनकी शादी हो चुकी है। हालांकि उनकी पत्नी आईएएस परी बिश्नोई की आय दोगुनी हो चुकी है। भव्य के नाम से कोई गाड़ी या हथियार नहीं है। पत्नी परी बिश्नोई की सपंत्ति शादी से पहले साल 2020-21 में 2.74 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021-22 में बढ़कर 7.90 लाख और 2023 में 15.9 लाख रुपये हो गई थी। परी के पास 5 लाख की कीमत के गहने व 1.70 लाख नकद रुपये हैं। नामांकन में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक भव्य के पास 1.90 लाख नकद, 1,59,39635 रुपये बैंक खातों जमा व चल-अचल संपत्ति, 32,00,649 बॉंड, म्यूचुअल फंड व शेयर है। उप चुनाव में 2022 में दिए शपथपत्र में 4 लाख रुपये नकद सहित कुल 7 करोड़ 35 लाख 10 हजार 653 की प्रॉपर्टी बताई थी।


1.56 करोड़ की है देनदारी
भव्य पर 1 करोड़ 56 लाख 37 हजार 530 रुपये की देनदारी है। सरकार को करीब 11 लाख 19 हजार 308 रुपये की जीएसटी अदा करनी है। उनकी सालाना इनकम 25.98 लाख है। पत्नी की इनकम 15.09 लाख रुपये है। भव्य के पास 1.90 लाख रुपये और पत्नी के पास 1.70 लाख रुपये नकद है। इसके अलावा भव्य ने 2.96 करोड़ का लोन ले रखा है। भव्य के पास 1 करोड़ और पत्नी के पास करीब 5 लाख की ज्वेलरी है। भव्य की कुल चल-अचल संपत्ति 6.96 करोड़ है। भव्य के पास ग्रेटर नोएडा में अंसल प्लाजा में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी है, जिसकी मार्केट वैल्यू एक करोड़ है। भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय 3 करोड़ 82 लाख 22 हजार 775 रुपये की संपत्ति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed