फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ninth class student raped after entering her house, case registered

Hisar News: नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ninth class student raped after entering her house, case registered
नारनौंद।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नारनौंद पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। 19 नवंबर की सुबह वह और उसका पति दोनों मजदूरी के लिए गए थे। उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। उनके घर पर आने के बाद बेटी सहमी हुई थी। पूछने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। नारनौंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, घर में घुसने, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




पीड़ित नाबालिग व लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रविंद्र सांगवान, डीएसपी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article