Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night temperature continues to fall in Haryana, cold wave expected from today; minimum temperature in Hisar

Haryana: रात के तापमान में गिरावट जारी, आज से शीतलहर के आसार; हिसार में न्यूनतम पारा रहा 5.4 डिग्री

Sat, 07 Dec 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

हरियाणा में 8 दिसंबर को दोपहर बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। विक्षोभ के आने से तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। 10 दिसंबर को यह विक्षोभ प्रदेश से आगे बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Night temperature continues to fall in Haryana, cold wave expected from today; minimum temperature in Hisar
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेश के रात के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 4 दिसंबर को सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो चुकी है। इस कारण से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम औसत तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 7 दिसंबर को भी यह गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन


हालांकि 8 दिसंबर को दोपहर बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। विक्षोभ के आने से तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। 10 दिसंबर को यह विक्षोभ प्रदेश से आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद 14 दिसंबर तक लगातार तापमान में फिर से गिरावट आएगी। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से कोहरा भी छा सकता है। इसके अलावा पाला जमने की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनती है शीतलहर की स्थिति
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या इससे नीचे पहुंच जाए या फिर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हो जाए तो उस स्थिति में शीतलहर चलती है।

ये रहा तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-23.6-11.4
हिसार-24.8-5.4
करनाल-23.5-6.5
नारनौल-25.5-8.8
रोहतक-21.7-10.1
सिरसा-25.5-9.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed