फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New ward ban: The outgoing councilor appeared dissatisfied with the response from the officials, said - if we do not agree, we will knock the door of the court.

नई वार्डबंदी : अधिकारियों से जवाब से असंतुष्ट नजर आए निवर्तमान पार्षद, बोले-हमारी नहीं मानी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
New ward ban: The outgoing councilor appeared dissatisfied with the response from the officials, said - if we do not agree, we will knock the door of the court.
हिसार। नगर निगम चुनाव के लिए की गई नई वार्डबंदी पर दर्ज आपत्तियों पर वीरवार को सुनवाई हुई। इस दौरान निवर्तमान पार्षद व अन्य लोग अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर वार्डबंदी को ठीक नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। यही नहीं इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर वार्डबंदी निर्धारित करते समय कुछ वार्डों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से नए सिरे से वार्डबंदी करवाई गई है। एडहॉक कमेटी ने इस वार्डबंदी को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से नई वार्डबंदी को लेकर शहरवासियों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे, जिसके लिए 10 दिन का समय दिया गया था। इस दौरान कई निवर्तमान पार्षदों सहित कुल 14 लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई
विज्ञापन


वार्डबंदी करते समय जनता की अनदेखी की
भाजपा नेता व वार्ड 14 के निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने वार्ड 4, 12, 13 व 15 को लेकर आपत्ति जताई। सबसे ज्यादा गड़बड़ी वार्ड 15 में हुई। पहले वार्ड-15 में से कुछ हिस्सा काटकर वार्ड-13 में जोड़ दिया, जो रेलवे लाइन के पार है। इसका फाटक बंद रहता है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए अधिकारियों से कहा कि वार्डबंदी भौगोलिक दृष्टि से सही होनी चाहिए और उससे जनता को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी बोले कि मंथन करेंगे। अधिकारियों से जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने साइन नहीं किए। अगर अधिकारी गलत वार्डबंदी को ठीक नहीं करते हैं तो वे अन्य जनप्रतिनिधियों व जनता को साथ लेकर कोर्ट की शरण में जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को ठीक से जानकारी नहीं
वार्ड-12 के निवर्तमान पार्षद जगमोहन ने मित्तल ने बताया कि सुनवाई कर रहे अधिकारियों को ही ठीक से इसकी जानकारी नहीं थी। मुझे नहीं लगता है कि अधिकारी कुछ समाधान करेंगे। उनके वार्ड में बूथ 107 नंबर है, जिसमें न्यू मॉडल टाउन का काफी एरिया आता है। नई वार्डबंदी में वह बूथ वार्ड 13 में डाल दिया। वार्ड-13 दूर है, जिससे लोगों को परेशानी आएगी। अधिकारियों से कहा कि बूथ 107 को 130 से बदल लो। इससे सभी को फायदा होगा। अधिकारी बोले कि बाद में नई लिस्ट बनेंगी। डोर टू डोर सर्वे करेंगे। मित्तल ने कहा कि जनसंख्या को मैनेज करने के लिए बूथ इधर-उधर कर दिए। ये नहीं देखा कि कौन सा कहां गया। अब आईटीआई में तीन वार्डों के वोट डालेंगे। सारी खिचड़ी बना दी।

पहले वाली स्थिति नहीं की तो जाएंगे कोर्ट
वार्ड 20 से निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने बताया कि अधिकारी से कहा कि उनके वार्ड में पहले वाली स्थिति कर दी जाएगी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एक-दो दिन का समय दो। अगर अधिकारी ऐसा नहीं करते हैं तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं वार्ड 17 से निवर्तमान पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा ने कहा कि अगर अधिकारियों ने मेरी मांग के मुताबिक वार्डबंदी को ठीक नहीं किया तो मैं आईजी चौक पर धरने पर बैठूंगा।

इन लोगों ने भी दर्ज करवाई थी आपत्ति
अर्बन एस्टेट टू से राकेश आर्य, नारंग लाल, विरेंद्र, मॉडल टाउन से रमन, पवन कुमार व प्रदीप सरदाना, मॉडल टाउन एक्सटेंशन से नरेंद्र शर्मा, भारत नगर से दीपक और अग्रवाल कॉलोनी से आकाश महेश्वरी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed