फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New rates applicable on toll plaza from today, increased from five to 25 rupees

Hisar News: आज से टोल प्लाजा पर नए रेट लागू, पांच से लेकर 25 रुपये बढ़ाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
New rates applicable on toll plaza from today, increased from five to 25 rupees
हिसार। जिले की सीमा में चार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नए रेट लागू होंगे। जिसमें कार पर पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। एनएचएआई के टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार संचालन खर्च को लेकर आकलन किया जाता है। जिसके आधार पर हर साल टोल के रेट की समीक्षा होती है। एक अप्रैल से टोल के नए रेट लागू किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 5 से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि एनएचएआई के नियमों के अनुसार स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों, काॅलोनी, सेक्टर को पास जारी किए जाते हैं। जिसमें 330 रुपये देकर महीने भर के लिए पास जारी किया जाता है। इसके लिए संबंधित टोल के मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा केवल गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए ही उपलब्ध होती है। आधार कार्ड तथा वाहन की आरसी की जांच के बाद यह मासिक पास जारी किया जाता है।
विज्ञापन



बाडो टोल पटटी
वाहन ---------------------पहले ----------------अब
विज्ञापन
विज्ञापन

कार जीप व हलके वाहन 115 ---------------120
हल्के कॉमर्शियल वाहन -----180--------------190
बस, ट्रक दो एक्सल --380----400
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल---415---440
-------------------------------------------------

लांधडी- अग्रोहा टोल

वाहन ---------------------पहले ----------------अब
कार जीप व हलके वाहन 90---------------90
हल्के कॉमर्शियल वाहन -----140-------------150
बस, ट्रक दो एक्सल --295---- 310
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल---325---340
-------------------------------------------------
चौधरीवास टोल प्लाजा
वाहन ---------------------पहले ----------------अब
कार जीप व हलके वाहन 65---------------70
हल्के कॉमर्शियल वाहन -----105-----------110
बस, ट्रक दो एक्सल --220---- 235
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल---240---255
---------------------------------------------
रामायण टोल प्लाजा
वाहन ---------------------पहले ----------------अब
कार जीप व हलके वाहन 85---------------90
हल्के कॉमर्शियल वाहन -----140-----------150
बस, ट्रक दो एक्सल --295---- 310
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल---320---335
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed