{"_id":"ebd17665e0d685a0d7e38447eadaf6f9","slug":"nephew-s-death-by-choking-in-dogs-uncle-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":" कु एं में दम घुटने से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कु एं में दम घुटने से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
hisar
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव लाडवा में 20 फीट ट्यूबवेल के गहरे कु एं में उतरे संदीप (20) की दम घुटने से मौत हो गई। उसको बचाने कुएं में उतरे मृतक के चाचा नरेश भी बेहोश हो गए। उन्हेें बेहोशी की हालात में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि संदीप खेत पर कु एं में पानी निकालने के लिए घुसा था। कुएं में सेम का पानी ट्यूबवेल फंखे तक पहुंचा हुआ था जिस कारण चलने में दिक्कत आ रही थी। करीब साढ़े 11 बजे संदीप सीढ़ियों के सहारे कुएं में बाल्टी लेकर घुसा।
विज्ञापन
ऊपर चाचा नरेश व पिता बाल्टी से बंधी रस्सी खींचने के लिए खड़े थे। संदीप को घुसते ही चक्कर आ गया। वह एक बार ऊपर आने लगा और सीढ़ियों पर चढ़ने के प्रयास के साथ ही कुएं में गिर गया। परिजनों ने आवाज लगाई संदीप क्या हुआ। संदीप की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो तुरंत चाचा नरेश अंदर घुसे। अंदर घुसते ही उनका भी दम घुटने लगा और वह भी गिर पड़े।
विज्ञापन
पिता अकेले रह गए। उन्होंने आवाज लगाई और पड़ोसी किसान मौके पर पहुंचे। मनबीर नामक किसान को रस्सी बांधकर नीचे भेजा गया। मनबीर ने बारी-बारी दोनों को उठाया और उन्हें रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला गया। चाचा-भतीजे को तुंरत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि नरेश की सांसे चल रही थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि नरेश की हालात गंभीर बनी हुई है। संदीप का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।