फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nayab cabinet 2.0 Ranbir Gangwa created history by making lotus bloom in Barwala, know his journey to Minister

Nayab cabinet 2.0: रणबीर गंगवा ने बरवाला में कमल खिलाकर रचा इतिहास, जानें 34 साल में पंच से मंत्री तक का सफर

Thu, 17 Oct 2024 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 01:44 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने रणबीर गंगवा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत गांव की राजनीति से की थी। रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था। अब 2024 में भाजपा ने उन्हें नलवा की बजाय बरवाला विधानसभा से उम्मीदवार बनाया।

विज्ञापन
Nayab cabinet 2.0 Ranbir Gangwa created history by making lotus bloom in Barwala, know his journey to Minister
रणबीर गंगवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे रणबीर गंगवा ने 34 साल के राजनीतिक सफर में जमीन से उठकर मंत्री पद तक का सफर तय किया है। रणबीर गंगवा ने राजनीति की शुरुआत अपने गांव गंगवा से की थी, जहां उन्होंने पंच का चुनाव जीतकर राजनीतिक यात्रा की नींव रखी। उन्होंने बरवाला विधानसभा क्षेत्र में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

विज्ञापन

रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसे जीतकर उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीतकर वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया, जिससे वे राजनीतिक सुर्खियों में आए।

विज्ञापन

वर्ष 2009 में नलवा विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद, रणबीर गंगवा ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी संपत सिंह के सामने हार गए। इसके बाद 2010 में इनेलो ने उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत किया। 2014 में उन्होंने नलवा से जीत हासिल की और 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर फिर से नलवा से चुनाव जीता। इस जीत के बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में भाजपा ने उन्हें नलवा की बजाय बरवाला विधानसभा से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने पहली बार पार्टी को जीत दिलाई। रणबीर गंगवा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने बरवाला में भाजपा का झंडा फहराने का काम किया है। उनके इस सफर में कड़ी मेहनत और लगातार चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed