{"_id":"63b86bb267f4cb7c316c8c3d","slug":"naveen-and-abhimanyu-of-haryana-won-gold-medal-hisar-news-hsr6517931131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा के नवीन और अभिमन्यु ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा के नवीन और अभिमन्यु ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
एचएयू के गिरी सेंटर में छठी एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से खेला अभिमन
- फोटो : Hisar
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में छठी एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। 86 से 92 किलो भारवर्ग में हरियाणा के नवीन एसएससीबी के संजीत को और 75 से 80 किलोग्राम में हरियाणा के अभिमन्यु लौरा चंडीगढ़ के साहिल को हराकर चैंपियन बने। वहीं, फाइनल मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही। चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे और विजेताओं को सम्मानित किया।
महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि शुक्रवार को चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले हुए। 46 से 48 किलो भार वर्ग में आरएसपीबी के गोविंद साहनी ने मणिपुर के केशम संजीत सिंह को, 48 से 51 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के बिश्वामित्र छोंगथन ने मिजोरम के जोरम मुन्ना को, 51 से 54 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के सचिन ने पंजाब के राजपिन्द्र सिंह को, 54 से 57 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के हुसैन उद्दीन मोहम्मद ने आरएसपीबी के सचिन को, 57 से 60 किलो भार वर्ग में आरएसपीबी के वरिंद्र सिंह ने पंजाब के विजय कुमार को, 60 से 63 किलो भार वर्ग में असम के शिवा थापा ने आरएसपीबी के अंकित नरवाल को, 63.5 से 67 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के अक्ष ने हिमाचल प्रदेश के अभिनाष जामवाल को, 67 से 71 किलो भार वर्ग में कर्नाटक के निशांत देव ने दिल्ली के हेमंत यादव को, 71 से 75 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के सुमित ने महाराष्ट्र के निखिल प्रेमनाथ को, 75 से 80 किलोग्राम में हरियाणा के अभिमन्यु लौरा ने चंडीगढ़ से साहिल को, 80 से 86 किलो भार वर्ग में पंजाब के कार्तिक ने राजस्थान के हर्ष चौधरी को, 86 से 92 किलो भार वर्ग में हरियाणा के नवीन ने एसएससीबी के संजीत को और 92 प्लस भार वर्ग में एसएससीबी के नरेंद्र ने आरएसपीबी के सागर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इस मौके पर बॉक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया से डायरेक्टर श्याम सुंदर व विक्रम, कर्नल अरुण मलिक, सतीश के. सरहदी, डायरेक्टर कंपीटिशन लेनिडी गामा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप कुमार व महाबीर सिंह, डीएसपी जयभगवान, अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन दिनेश सांगवान व मनोज कुमार, इंटरनेशनल बॉक्सर शशिकांत, साई से पूनम बेनीवाल, रेलवे स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से सुधीर हुड्डा, रेलवे कोच जगदीश मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सर्विसिज की टीम ओवरऑल चैंपियन
एचएयू के गिरी सेंटर में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्विसिज की टीम ओवरऑल विजेता व रेलवे की टीम रनर अप रही। पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट बॉक्सर पंजाब के रहे, जबकि हरियाणा के हिसार का अभिमन्यु लौरा को उभरता खिलाड़ी चुना गया। हितेष देसवाल को बेस्ट कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सरकार की नीति से खिलाड़ी हुए लाभांवित : बबली
चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार खेल व खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दे रही है। हरियाणा सरकार ने तो ऐसी खेल नीति बनाई है, जिसके तहत खिलाड़ियों को उचित पुरस्कार व नौकरी दी जा रही है। सरकार की इस नीति से बहुत खिलाड़ी लाभांवित हुए हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु, कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर गहलावत, महासचिव रविन्द्र पानू, निदेशक प्रशासन ओमबीर हुड्डा ने उन्हें पगड़ी पहनाई। मेजर सत्यपाल सिंधु ने मंत्री को स्मृति चिह्न व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में छठी एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले में ह?- फोटो : Hisar