फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Natural farming can change the condition and direction of farmers of the country: Governor Bandaru Dattatreya

प्राकृतिक खेती से बदल सकती है देश के किसान की दशा व दिशा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Natural farming can change the condition and direction of farmers of the country: Governor Bandaru Dattatreya
मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिह्न देते कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज अन्य। ? - फोटो : Hisar
हिसार। प्राकृतिक खेती से देश के किसान की दशा व दिशा बदल सकती है। इसके लिए किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें क्योंकि इसकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा डिमांड बढ़ रही है। यह बात प्रदेश के राज्यपाल एवं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कही। वह वीरवार को विश्वविद्यालय में आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वैज्ञानिक-किसानों की उत्तम खेती-उन्नत किसान विषय पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि समारोह में यमुनानगर के किसान गुरमैल सिंह को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। किसान को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा 18 प्रतिगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को घर-परिवार के साथ कृषि कार्यों की सौंपी जानी चाहिए जिम्मेदारी
राज्यपाल ने किसानों से सब्जी उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, सुअर पालन अपनाने को कहा। ऐसा करके किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि वह हरियाणा को अन्न उत्पादन में देश में पहले स्थान पर देखना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को घर-परिवार व अन्य कृषि कार्यों के लिए निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इससे एक ओर जहां महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा वहीं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा, कुलसचिव डॉ. एसके महत्ता, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिला किसानों को मिला सम्मान
समारोह में रोहतक जिले के गांव इस्माइला से कमलेश, भिवानी जिले के गांव गोपालवास से मुकेश, पानीपत के बाल जाटान से ममता, यमुनानगर के अलखगढ़ से नीरजा चौहान, अंबाला के नंगल राजपुताना से मीना कुमारी, रेवाड़ी के बावल के किशनपुर से मनीषा, फतेहाबाद के बन मंदोरी से सरला, यमुनानगर के अलखगढ़ से रेखा, सिरसा के अरनियांवाली से सुनीता, महेंद्रगढ़ के बुडीन से उर्मिला, कैथल के कालाशर से पूजा आर्य, फरीदाबाद के बड़ोली से सरोज, झज्जर के ढाकला से पिंकी, करनाल के कंबोपुर से कविता, कुरुक्षेत्र के भौर सायंदा से कमरजीत कौर, सोनीपत की खन्ना कॉलोनी से सुनीता आहुजा, जींद के निडाना से कमलेश, पलवल के हथीन से सुनीता रानी व हिसार के आदमपुर से परमेश्वरी को सम्मानित किया गया।

हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय में किसान दिवस समारोह में गुरमेल सिंह को किसान रत्न अवार्ड से सम्मा?

हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय में किसान दिवस समारोह में गुरमेल सिंह को किसान रत्न अवार्ड से सम्मा?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed