फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narrated the story of Narasimha avatar and Vaman avatar

Hisar News: नरसिंह अवतार और वामन अवतार का प्रसंग सुनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Narasimha avatar and Vaman avatar
बीड़ बबरान धाम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आरती करते श्रद्धालु।स्रोत : आयोजक
हिसार। बीड़ बबरान धाम में 53वें बबरान नरेश प्रकटोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को कथा व्यास शैलेंद्र पाराशर महाराज ने नरसिंह अवतार और वामन अवतार के प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि भगवान केवल राक्षसों का नाश करने के लिए नहीं, बल्कि भक्तों के प्रेम से प्रभावित होकर अवतार लेते हैं। इंसान धन और संपत्ति की लालसा में भगवान के दरबार आता है इसलिए सही यह है कि आराधना करते हुए अपने इष्ट से ही धन और सुख की कामना करें।
विज्ञापन

भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा और अहंकारी राक्षस हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नरसिंह अवतार धारण किया। हिरण्यकश्यप को वरदान प्राप्त था कि वह न दिन में मरेगा, न रात में, न घर के अंदर न बाहर, न अस्त्र-शस्त्र से, न नर-पशु से। लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे। नरसिंह अवतार अहंकार के अंत और भक्तों के प्रति ईश्वर के प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वामन अवतार में भगवान ने असुरराज बलि के अहंकार को समाप्त किया और देवताओं को स्वर्ग दिलाया। वामन ने बलि से तीन पग भूमि मांगी। पहले पग में पूरी पृथ्वी और दूसरे पग में स्वर्ग नाप लिया। तीसरे पग के लिए जगह न होने पर बलि ने अपना सिर आगे किया, जिससे उन्हें पाताल लोक भेजा गया। बलि की निस्वार्थ भक्ति और दानवीरता से भगवान प्रसन्न हुए।

इस दौरान श्याम भक्त धर्मवीर बंसल यजमान रहे। आयोजन समिति के प्रधान शिव कुमार सिंगल, पंकज शर्मा, रामशरण सिंगल, विनोद गोयल, अनुज शर्मा, जयदीप सिंधु, महंत महाराज विनोद शर्मा और पुजारी विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed