फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaul CIA employee one of the accused caught in liquor smuggling

शराब तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में एक नारनौल सीआईए का कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Narnaul CIA employee one of the accused caught in liquor smuggling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अंग्रेजी शराब व बीयर की तस्करी करने के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों में एक नारनौल सीआईए का ही हवलदार है। इस पर नारनौल के एसपी ने आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इधर, रिमांड के अवधि पूरी होने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि शुक्रवार देर रात को सीआईए सिरसा ने डबवाली रोड पर घग्गर नदी के पुल पर नाका लगाकर शराब से भरे कंटेनर और उसको पायलट कर रही एक कार को भी पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की 655 पेटियां शराब व बियर बरामद कीं। इसमें चरखी दादरी क्षेत्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था और रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था की वह पहले भी एक बार शराब की तस्करी कर चुके हैं। इससे उनको काफी मुनाफा मिलता था। पूछताछ में सामने आया कि उनमें आरोपी रविंद्र सीआईए नारनौल में कर्मी है। तीन दिन से वह गैर हाजिर था। नारनौल के पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि नारनौल के एसपी विक्रांत भूषण के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने रविंद्र को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
शराब तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपियों में एक नारनौल सीआईए का कर्मी पाया गया है। इसकी जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई वहां के पुलिस अधीक्षक की ओर से की जानी है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्पित जैन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed