फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar Kirtan taken out under the leadership of Panj Pyaras

Hisar News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन, फूल बरसाकर स्वागत

Mon, 06 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out under the leadership of Panj Pyaras
हिसार में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
हिसार। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। दोपहर में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट से रवाना हुआ जो राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल, डोगरान मोहल्ला, मुलतानी चौक, भगत सिंह चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह नगर कीर्तन का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। वहीं, हिसार की गतका टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट के सचिव इंद्रजीत सिंह चावला ने बताया कि गुरुद्वारे में शनिवार को अखंड पाठ रखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे भोग लगेगा। इसके बाद रात तक लंगर चलाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगेगा। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल और फेफडों की जांच की जाएगी और यथासंभव दवाईयां वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गुरु गोबिंद की जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट में कीर्तन होगा। इसमें लुधियाना से रागी जत्था पहुंचेगा और कीर्तन करेंगे। सुबह से शाम तक गुरुद्वारे में कार्यक्रम चलेगा। वहीं, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रविवार को दिन-भर संगत की भीड़ लगी रही।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान कर्मजीत सिंह, सतनाम सिंह, सोनू खुराना, सुखविंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, कुलविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, अमरीक सिंह, गुलजार सिंह, एडवोकेट बलविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, हरमिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed