फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mystery of robbery at three petrol pumps in Hisar solved, team arrested three accused

Hisar: तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात की गुत्थी सुलझी, टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

हिसार पुलिस ने पिछले दिनों तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस आरोपियों को अदालत ने पेश कर के रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई धनराशि, वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Mystery of robbery at three petrol pumps in Hisar solved, team arrested three accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार पुलिस की एसआईटी ने सफलता हासिल करते हुए पिछले दिनों तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ठसका निवासी वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास उर्फ अमरू व जींद जिले के काकडोद गांव निवासी विजेंद्र शामिल है। आरोपित वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार व पांच हजार का इनाम है। इसी तरह अमरदास उर्फ अमरू भी पांच हजार का इनामी आरोपी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस को कार सवार छह लोगों द्वारा हथियारों के बल पर तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने रावलवास पेट्रोल पंप से 10 हजार रुपये, धीरणवास के पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये और पाबड़ा के पेट्रोल पंप से 1.62 लाख रुपए की नकदी लूटी थी। इसके अलावा तीनों ने डोभी गांव में भी घर के बाहर दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाबड़ा के पेट्रोल पंप पर लूटपाट के बाद बदमाश भाग रहे थे तो इनकी कार सामने से आ रही गाडी से टकरा गई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग करते हुए अपनी कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की।

इसके अलावा जिला पुलिस ने साथ लगते जिलों की पुलिस को भी सूचित किया। बरवाला के डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इन तीनों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत ने पेश कर के रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई धनराशि, वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed