फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder accused friend arrest

चोरी के रुपये बांटने को लेकर दोस्त ने की थी कपिल की हत्या

Thu, 10 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
murder accused friend arrest
हिसार। सीआईए-1 ने जिंदल पार्क के शौचालय में हुए कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी न्यू ऋषि नगर में किराये पर रहने वाला अजय उर्फ लाधु है। अजय और सेक्टर-14 निवासी कपिल दोनों दोस्त थे। कपिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसका कपिल के साथ चोरी के रुपयों बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उसने कपिल की हत्या की थी।
विज्ञापन

हत्या से पहले दोनों ने किया था स्मैक का नशा
आरोपी अजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह और कपिल दोनों एक साथ नशा और चोरी करते थे। उसने बताया कि कपिल की हत्या से पहले दोनों ने वहां बैठकर स्मैक का नशा किया था। उसने कपिल के साथ चोरी की एक वारदात भी की थी। उसी चोरी के करीब डेढ़ लाख रुपये में से कपिल ने उसका हिस्सा भी रख लिया था। उसी को लेकर घटना के दिन दोनों में बहस हो गई। बहस के दौरान कपिल ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया, जिस कारण उसे गुस्सा आया और कपिल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

परने से घोंटा था गला
आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि उसने पहले परने से कपिल का गला घोंटा। इसके बाद उसका मुंह फ्लश में देकर लातों से वार किया। अधमरा होने पर वहां टूटी पड़ी फ्लश के एक टुकड़े से उसकी गर्दन व सिर पर कई बार वार किए। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान मकान का किराया देने को रुपये नहीं थे, इसलिए वह कुछ समय पूर्व परिवार सहित पटियाला शिफ्ट हो गया था। वहां से दोबारा हिसार आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है चोरी का केस
आरोपी अजय उर्फ लाधु के खिलाफ शहर थाने में पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। उस मामले में वह जमानत पर चल रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर सदानंद, इंचार्ज, सीआईए-1, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed