{"_id":"56fae1f34f1c1b6f55f0053d","slug":"municipal-council-municipal-council-hisar-municipal-council-hisar-tender-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट का 43, इंटरलॉकिंग टाइलों का 18 प्रतिशत माइनस में खुला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट का 43, इंटरलॉकिंग टाइलों का 18 प्रतिशत माइनस में खुला टेंडर
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार नगर निगम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार नगर निगम में मंगलवार को स्ट्रीट लाइट सामान व इंटर लॉकिंग टाइलों की सड़क निर्माण का टेंडर माइनस में आया है। लाइटों के 43 प्रतिशत माइनस व इंटरलॉकिंग टाइलों की सड़क निर्माण का 18 प्रतिशत माइनस टेंडर खुलने से ठेकेेदारों में हड़बड़ी मच गई है। समितियों ने लाइट के टेंडर के मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों के सामने एक बार फिर नाराजगी जताई है। नगर निगम में इस मामले को लेकर भी कोर्ट में जाने की सुगबुगाहट है।
17 लाख रुपये का था लाइटों का टेंडर
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का टेंडर 17 लाख रुपये की लागत का था। एक निजी कंपनी ने इसे 43 प्रतिशत माइनस में लिया है। डी प्लान के इस टेंडर में 31 मार्च से पहले सामान की सप्लाई करवानी है मगर यह संभव नहीं है। ऐसे में ये राशि लैप्स हो सकती है।
एमएलए की ग्रांट से बनेगा टाउन पार्क के सामने वाला रोड
टाउन पार्क से जयदेव ढाणी में जाने वाला रोड का टेंडर भी खुल गया है। यह टेंडर हालांकि समिति को मिला है जो 18 प्रतिशत माइनस में लिया गया है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से यह रोड बनाया जाएगा। यह एमएलए ग्रांट से बनाया जा रहा है। रोड बनने से हालांकि इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
माइनस में जा रहे हैं टेंडर, फिर भी निगम का क्वालिटी का दावा
नगर निगम में लगभग सभी टेंडर माइनस में जा रहे हैं। सड़क निर्माण के 15 से 30 प्रतिशत माइनस में जा रहे हैं, जबकि लाइटों के 25 से 48 प्रतिशत तक माइनस में जा चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम के टेक्निकल ब्रांच के अधिकारी क्वालिटी का दावा कर रहे हैं। आखिर ये बात आम लोगों को हजम तो नहीं हो रही। मगर जो भी हो दिखने में पहले से बेहतर क्वालिटी जरूर नजर आ रही है।
टेंडर खुल गए हैं। स्ट्रीट लाइट सामान सप्लाई का 17 लाख का टेंडर 43 प्रतिशत माइनस में गया है। क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। माइनस में काम जरूर जा रहे हैं पर सामग्री में पहले से बेहतर क्वालिटी देखी जा सकती है।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम