फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal corporation will buy 50 vehicles for door to door garbage collection, got administrative approval from headquarters

डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए नगर निगम खरीदेगा 50 वाहन, मुख्यालय से प्रशासनिक मंजूरी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will buy 50 vehicles for door to door garbage collection, got administrative approval from headquarters
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम 50 टिपर वाहन खरीदेगा। इसे लेकर निगम प्रशासन को मुख्यालय की तरफ से प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। अब निगम टेंडर लगाकर वाहनों की खरीद करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कुल 20 वार्ड हैं। इन वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए निगम के पास फिलहाल 45 टिपर वाहन हैं। मगर आबादी के लिहाज से इनकी संख्या काफी कम है। इसी कारण से प्रतिदिन वार्डों से कचरे का उठान न होने की शिकायतें आती हैं। इसी समस्या के समाधान को लेकर निगम प्रशासन ने और टिपर वाहन खरीदने का फैसला किया।
विज्ञापन

शहर से निकलता है प्रतिदिन 180 टन कचरा
शहर से प्रतिदिन करीब 180 टन कचरा निकलता है। इसमें गीला व सूखा दोनों तरह का कचरा शामिल है। टिपर वाहनों की मदद से घरों से कचरा एकत्रित करके गीले कचरे को कंपोस्ट प्लांट व सूख कचरे को डंपिंग साइट पर पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिपर एक साथ ले जा सकेंगे चार तरह का कचरा
नए टिपर वाहनों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहरवासी चार तरह का कचरा अलग-अलग डाल सकेंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार नई गाड़ियां आने के बाद गीले व सूखे कचरे के अलावा सेनेटरी पैड व खतरनाक अपशिष्ट को भी एकत्रित किया जाएगा। फिलहाल निगम की गाड़ियां सिर्फ गीला व सूखे कचरे को ही एकत्रित करती हैं।

3 करोड़ 47 लाख रुपये होगा खर्च
50 नए टिपर वाहन करने पर करीब 3 करोड़ 47 लाख 85 हजार रुपये खर्च आएगा। एक टिपर वाहन की कीमत करीब 6.95 लाख रुपये आंकी गई है।
वर्जन
50 टिपर वाहन खरीदने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर लगाकर वाहनों की खरीद की जाएगी। टिपर वाहनों की संख्या बढ़ने से सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।
- गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed