{"_id":"69863228a1adf84a310789d3","slug":"municipal-corporation-removes-encroachment-in-mc-dc-colony-market-hisar-news-c-21-hsr1005-806337-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम ने एमसी-डीसी कॉलोनी मार्केट में अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम ने एमसी-डीसी कॉलोनी मार्केट में अतिक्रमण हटाया
Fri, 06 Feb 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को एमसी-डीसी कॉलोनी मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवाई और दुकानदारों को चेताया कि सामान दुकान की परिधि से बाहर मिला तो जब्त किया जाएगा। अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन से हुई, इसके बाद लोकल बस स्टैण्ड, राजगुरु मार्केट, तलाकी गेट और निरंकारी भवन रोड से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
कचरा फैलाने पर 15 लोगों के किए चालान
नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीमों ने खुले में कचरा डालने और स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के चालान किए। एएसआई कपिल, एएसआई प्रवीन, एएसआई सरोज ने खुले में कचरा डालने पर कैमरी रोड, ग्रीन पार्क क्षेत्र व आजाद नगर क्षेत्र में 12 चालान किए। एएसआई विजेता ने खुले में कचरा फैलाने पर धोबी घाट क्षेत्र में तीन लोगों पर जुर्माना किया।
-- -- -- -- -- -- -- --
13 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया
नगर निगम निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने शुक्रवार को शहर से 13 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया। अभियान के सहायक नोडल अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि ये पशु सेक्टर-14, पुलिस लाइन, पड़ाव चौक व शिव नगर क्षेत्र से पकड़े गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम की टीम के साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही।