फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation prepared an estimate of Rs 27 crore and sent it to the headquarters for the construction of roads in 9 colonies that were legalised.

Hisar News: वैध हुईं 9 कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने 27 करोड़ का एस्टीमेट बना मुख्यालय भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation prepared an estimate of Rs 27 crore and sent it to the headquarters for the construction of roads in 9 colonies that were legalised.
हिसार। नगर निगम ने वैध हुई शहर की 9 कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। वहां से एसटीमेंट को मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नगर योजनाकार की तरफ से किए गए सर्वे में जिले में कुल 268 अवैध कलस्टर मिले थे, जिनमें निकाय क्षेत्र के बाहर बसीं 168 और निकाय क्षेत्र में बसी 100 कलस्टर शामिल हैं। जिला नगर योजनाकार ने इन कॉलोनियों के नक्शे तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवा दिए थे। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय के मुख्यालय की तरफ से नगर निगम के पास 26 कॉलोनियों के नक्शे वेरिफिकेशन के लिए भेजे गए थे। निगम ने इन्हें वेरिफाई करवाकर मुख्यालय भिजवा दिया था। इनमें से प्रदेश सरकार ने 9 कॉलोनियों को ही वैध किया था।
विज्ञापन



इन कॉलोनियों में बनेंगी सड़कें
शहर के वार्ड 1 की शहीद भगत सिंह कॉलोनी, शहीद भगत सिंह कॉलोनी फेज-1, आरएस कॉलोनी, श्री कृष्णा एनक्लेव, न्यू कृष्णा एनक्लेव व न्यू कृष्णा एनक्लेव फेज टू, वार्ड 11 की हनुमान कॉलोनी एक्सटेंशन, बालाजी कॉलोनी कॉम्प्लेक्स, आदर्श कॉलोनी कैंट के पास व सैनिक विहार कॉलोनी टीसीपी तीन के सामने, वार्ड 12 की साउथ सिटी, तारा नगर व जय श्री श्याम विहार कॉलोनी, वार्ड 14 की विश्वासपुरम कॉलोनी और वार्ड 17 की शिव कॉलोनी पार्ट टू में निगम की तरफ से नई सड़कें बनाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed