फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation cancels tender for not providing bank guarantee, prepares to blacklist contractor

Hisar News: बैंक गारंटी नहीं देने पर नगर निगम ने टेंडर किया रद्द, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation cancels tender for not providing bank guarantee, prepares to blacklist contractor
हिसार। नगर निगम ने वार्ड 10 और वार्ड 9 की सड़कों के निर्माण के लिए पहले से अलॉट किए गए टेंडर को ठेकेदार की बैंक गारंटी जमा न करने के कारण रद्द कर दिया है। अब निगम प्रशासन ने दोनों टेंडर फिर से जारी कर दिए हैं और ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बताया कि वार्ड 10 में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जाना था, जिसके लिए करीब 82 लाख रुपये खर्च अनुमानित थे। वहीं, वार्ड 9 की विश्वकर्मा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण पर लगभग 83 लाख रुपये खर्च आएंगे। दोनों टेंडर 30 जनवरी को खुलेंगे। नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी ने कहा कि ठेकेदार को टेंडर अलॉट किया गया था, लेकिन उसने बैंक गारंटी जमा नहीं करवाई। इसके चलते प्रशासन ने टेंडर रद्द कर दिए और उसे ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
तिरंगा रोप लाइट खरीदेगा निगम
उधर, निगम प्रशासन तिरंगा रोप लाइट की खरीद करेगा। इसके लिए निगम की तरफ से टेंडर लगाया गया है। खरीदी जाने वाली तिरंगा रोप लाइट की लंबाई 18 मीटर होगी। दरअसल निगम की तरफ से शहर में स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाई गईं काफी तिरंगा रोप लाइट खराब हो चुकी हैं। चूंकि इन लाइट का डिफेक्ट लाइफ पीरियड भी खत्म हो चुका है तो अब निगम खुद इनकी मरम्मत करेगा। इसके लिए इन लाइटों की खरीद की जा रही है। हरियाणा में सबसे पहले हिसार नगर निगम ने ही ये लाइट लगवाई थीं। इन लाइटों की खरीद के लिए निगम ने करीब 14 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

ठेकेदार को टेंडर अलॉट हो गया था लेकिन उसने बैंक गारंटी जमा नहीं करवाई। अब उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। - जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed