{"_id":"66a053ad79bd159a7700a086","slug":"mp-kumari-selja-will-start-padyatra-from-ambala-on-27th-hisar-news-c-21-hsr1012-427596-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सांसद कुमारी सैलजा 27 से अंबाला से शुरू करेंगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सांसद कुमारी सैलजा 27 से अंबाला से शुरू करेंगी पदयात्रा
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस से सिरसा सांसद कुमारी सैलजा की पदयात्रा 27 जुलाई को अंबाला से शुरू होगी। 28 जुलाई को बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा व पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश जनजन तक पहुंचाएंगी। यात्रा का पहला शेड्यूल जारी किया गया है। जल्द ही यात्रा का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य डाॅ अजय चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा 27 जुलाई को अंबाला से अपनी यात्रा शुरु करेंगी। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यह यात्रा निकाली जाएगी। पहले चरण में अंबाला में यात्रा रहेगी। इसके बाद यात्रा हिसार पहुंचेगी।
इसके लिए रूट प्लान तय किया जा रहा है। प्रदेश में हर एक विधानसभा क्षेत्र से लोगों की डिमांड आ रही है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहले चरण में शहरी एरिया में पदयात्रा निकालेंगी। कुमारी सैलजा ने इससे पहले जनवरी में भी प्रदेशभर में यात्रा निकाली थीं, जिसके चलते प्रदेशभर में कांग्रेस का माहौल बना। लोकसभा चुनाव से पहले निकाली गई यात्रा को अभूतपूर्व सफलता मिली।