फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mountaineer Reena will have to conquer Mount Everest before the financial crisis

पर्वतारोही रीना को माउंट एवरेस्ट से पहले फतह करनी होगी आर्थिक तंगी की चट्टान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mountaineer Reena will have to conquer Mount Everest before the financial crisis
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ने वाले कभी जिंदगी की मुश्किलों से घबराते नहीं। ऐसी ही कहानी हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्ठी की है। अब तक रीना का सफर काफी संघर्ष भरा रहा। वह चार चोटियों को फतह कर चुकी हैं। भले ही अब आर्थिक तंगी उनकी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई में चट्टान बन गई है, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। अब रीना अपने खर्च पर माउंट एवरेस्ट को फतेह करने का सपना पूरा करेंगी। रीना पैनासॉनिक कार्यालय में कोआर्डिनेटर हैं।
पर्वतारोही रीना बताती हैं कि माउंट एवरेस्ट को फतह करना काफी कठिन है। जिंदगी और मौत को साथ लेकर चढ़ाई करनी होती है। वहीं इस पर करीब 30 लाख रुपये का खर्चा आता है। इस चोटी को फतेह करने के लिए उनके पास 15 लाख रुपये हैं मगर अब प्रतिमाह मिलने वाली सैलरी से ही रुपये एकत्रित कर रही हैं। रीना का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि वह एक दिन माउंट एवरेस्ट को फतह कर सपना जरूरी पूरा करेंगी। संवाद
विज्ञापन

अमरनाथ की यात्रा करने पर बढ़ा हौसला
रीना बताती हैं कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी सहेली साक्षी के साथ अमरनाथ यात्रा की थी। इस दौरान 32 किलोमीटर तक पहाड़ों पर चढ़ाई की तो हौसला बढ़ गया। उसके बाद रीना ने पहाड़ों पर चढ़ाई करने की ठान ली और इसके लिए वर्ष 2019 में कोर्स शुरू किया। इसमें एक बेसिक और दूसरा एडवांस कोर्स शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से निराशा हाथ लगी
वर्ष 2020 में रीना भट्ठी ने पैसों की मदद के लिए सरकार के पास फाइल भेजी थी मगर अभी तक कोई जवाब नहीं आया और निराशा हाथ लगी। रीना बताती हैं कि अब वह अपनी सैलरी इकट्ठा कर सपना पूरा करेंगी। रीना ने बताया कि अभी उन्हें 15 लाख रुपये की जरूरत है।
रीना की उपलब्धियां :
- 2019 में भारत का सबसे खतरनाक चादर ट्रैक पार किया, जोकि 11123 फुट की हाइट पर है।
- 2019 में बाला चंद्रा पीक और फ्रैंड्स पीक
- 2019 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों को फतह किया
- 2021 में माउंट नून को फतह किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed