फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon will pick up pace again in Haryana from 26 to 28 July, low pressure formed over North Bay of Bengal

Haryana: 26 से 28 जुलाई तक प्रदेश में मानसून फिर से पकड़ेगा रफ्तार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव

Fri, 25 Jul 2025 08:38 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Jul 2025 08:38 AM IST
सार

हरियाणा में 26 जुलाई की रात एक विक्षोभ और सक्रिय होगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर पहुंचने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा के अवशेष के भी कम दबाव का क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon will pick up pace again in Haryana from 26 to 28 July, low pressure formed over North Bay of Bengal
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र ने प्रदेश में मानसून टर्फ के असर को भी खत्म कर दिया है। कम दबाव का क्षेत्र नमी खींच रहा है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अब नया विक्षोभ सक्रिय होने के बाद प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। हालांकि वीरवार को भी मानसून टर्फ प्रदेश पर बनी रही। इस दौरान यह श्री गंगानगर, सिरसा, मेरठ, हरदोई, पटना, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक फैली रही। बावजूद इसके प्रदेश में वीरवार को कुछ जिलों में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन


इस कारण उत्तर प्रदेश पर बना एक कम दबाव का क्षेत्र है। यह नमी वाली हवाएं अपनी तरफ खींच रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि हरियाणा में कम बारिश हो रही है। वीरवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत, जींद, कैथल, झज्जर, फरीदाबाद आदि जिलों में बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
26 जुलाई की रात एक विक्षोभ और सक्रिय होगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर पहुंचने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा के अवशेष के भी कम दबाव का क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जो 26 या 27 जुलाई को प्रदेश के पास पहुंचेगा। इस दोनों के असर से प्रदेश में 26 से 28 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed