फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon will be active again from tomorrow, moderate to heavy rain likely in most parts of the state

Haryan Weather: कल से दोबारा सक्रिय होगा मानसून, ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के आसार

Mon, 04 Jul 2022 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2022 02:58 AM IST
सार

रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 34.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Monsoon will be active again from tomorrow, moderate to heavy rain likely in most parts of the state
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय परिसंचरण के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इसके असर से हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। उधर, रविवार को भी प्रदेश में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक और नया चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र बंगाल की खाड़ी और आसपास के पश्चिमी बंगाल क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है, जो कि पांच जुलाई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। साथ ही साथ एक टर्फ रेखा पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से होती हुई उत्तर प्रदेश, बिहार बंगाल की खाड़ी तक बनेगी।
विज्ञापन


इस तंत्र के प्रभाव से 5 से15 जुलाई के बीच हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में  में एक और नया बारिश का दौर शुरू होगा। अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े

  • अंबाला-13.7
  • हिसार-2.0
  • नारनौल महेंद्रगढ़-22.0
  • फतेहाबाद-18.5
  • पंचकूला-45.0
  • कौल कैथल-6.0
  • नूंह-5.5

नोट : ये आंकड़े शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे से रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed