फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon turf arrived in Chandigarh, limited rainfall occurred in some places.

Hisar News: मानसून टर्फ चंडीगढ़ पर पहुंची, सीमित स्थानों पर हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Monsoon turf arrived in Chandigarh, limited rainfall occurred in some places.
हिसार। मानसून टर्फ के चंडीगढ़ पर पहुंच जाने से सोमवार को प्रदेश के सीमित स्थानों पर बारिश हुई। बाकी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे या मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में दो-तीन दिन अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ सोमवार को चंडीगढ़ पर पहुंच गया है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई। सोमवार को अंबाला, फरीदाबाद, रोहतक, यमुनानगर व नूंह में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इस दौरान अंबाला व यमुनानगर में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई तो पलवल व रेवाड़ी में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे प्रदेश के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। हालांकि बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 16-17 अगस्त को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इनके असर से अब 15 अगस्त के बाद एक बार फिर से पूरे प्रदेश में मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यहां-यहां हुई बारिश

अंबाला-4.0 एमएम
रोहतक-0.5 एमएम
फरीदाबाद-1.0 एमएम
यमुनानगर-5.0 एमएम

नूंह-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed