फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon to remain weak on July 3 and 4, will be active again due to formation of cyclonic circulation in Bay of Bengal from 5

3 व 4 जुलाई को मानसून रहेगा कमजोर, 5 से बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण बनने से दोबारा होगा सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Monsoon to remain weak on July 3 and 4, will be active again due to formation of cyclonic circulation in Bay of Bengal from 5
हिसार। मानसून देश के 95 प्रतिशत हिस्सों को कवर चुका है। प्रदेश में भी मानसून की अच्छी शुरुआत हुई है। हालांकि पश्चिमी जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी में बारिश की गतिविधियां अभी तक न के बराबर हुई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 3 व 4 जुलाई को मानसून कमजोर रहेगा। इस दौरान बादलवाही या हल्की बारिश की ही संभावना है। मगर 5 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सरकुलेशन बनने से उत्तर भारत पर मौजूद मानसूनी टर्फ फिर से सक्रिय होगी। साथ एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा पर विकसित होने की संभावना है। इसके असर से 5 से 10 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा व एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान महेंद्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, कैथल, नूंह, यमुनानगर, रेवाड़ी आदि में जिलों में बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश में बिखराव के रूप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 28.1 से 34.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े
नारनौल महेंद्रगढ़- 43.2
रोहतक-7.6
गुरुग्राम एससीईआरटी-3.0
भिवानी-2.5
बालसमंद हिसार-7.0
कुरुक्षेत्र केवीके-1.0
मंडकौला नूंह-6.5
बावल रेवाड़ी-0.5
दामला केवीके यमुनानगर-4.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed