फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon arrives in 16 districts of Haryana, Meteorological Department issues yellow and red alert

Weather: हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट जारी किया

Sun, 30 Jun 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश आ चुकी है, जिसमें कुछ जिलों में कम तो कुछ में जोरदार बारिश है। बारिश के कारण कई गहरे स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Monsoon arrives in 16 districts of Haryana, Meteorological Department issues yellow and red alert
मानसून - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मानसून की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने से जन-जीवन प्रभावित हो गया। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो तथा रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने के लिए मिली। अभी तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा पर बनीं रहेगी, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन


बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में इस बार मानसून समय पर आया है। प्रदेश के 16 जिलों में मानसून की बारिश आ चुकी है, जिसमें कुछ जिलों में कम तो कुछ में जोरदार बारिश है। बारिश के कारण कई गहरे स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed