{"_id":"682b74145ec6c811e400fdef","slug":"mobiles-worth-rs-3-lakh-in-ganesh-market-hisar-hisar-news-c-21-hsr1020-629903-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गणेश मार्केट हिसार में 3 लाख रुपये के मोबाइल, किराना स्टोर से 1.60 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गणेश मार्केट हिसार में 3 लाख रुपये के मोबाइल, किराना स्टोर से 1.60 लाख रुपये चोरी
Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार के चूड़ामणि हॉस्पिटल स्थित सरस्वती सुपर मार्केट में चोरी के बाद जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट के पास स्थित गणेश मार्केट में मोबाइल गैलरी का शटर पर लगे दो ताले तोड़कर चोर 18 फोन ले गया। वारदात सोमवार तड़के सवा तीन बजे हुई। सुबह चोरी की पता चलने पर दुकान मालिक रजत ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी पुलिस ने चोरी के आरोप में बठिंडा के गांव रामपुर निवासी कुलदीप को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक लाख 45 हजार रुपये और 13 मोबाइल बरामद किए हैं।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी रजत ने बताया कि उसने गणेश मार्केट में द्वारिकाधीश मोविल के नाम से दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार रात को दुकान पर ताला लगाकर घर गया था। रविवार को दुकान बंद रहती है। सोमवार सुबह दुकान पर आया तो मेन शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर खोलकर अंदर देखा तो 18 मोबाइल गायब थे। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि सवा तीन बजे एक युवक दुकान की तरफ जाता दिखाई दिया। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नकाबपोश ने तोड़े दुकान के ताले
कैंप चौक के पास चूड़ामणि कॉम्प्लेक्स स्थित सरस्वती किराना स्टोर से चोर सोमवार को तडक़े 1.60 लाख रुपये चुरा ले गया। मोरी गेट के संजय ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार मनोज ने सुबह करीब 7 बजे फोन कर बताया कि आपकी दुकान के शटर के ताले टूटे हैं। दुकान पर आया तो शटर के ताले टूटे हुए थे। गल्ले से नकदी गायब मिली। सीसीटीवी देखकर पता चला कि सुबह 5 बजे एक नकाबपोश आया और वारदात कर चला गया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि केस दर्ज किया है।