फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mobile phone recovered from Anand Badesara, locked in Central Jail

केंद्रीय कारागार एक में बंद हवालाती आंनद बडेसरा से मोबाइल फोन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone recovered from Anand Badesara, locked in Central Jail
हिसार। शहर के टाउन पार्क के पास सेंट्रेल जेल-1 में बंद हवालाती और भिवानी जिला के गांव बडेसरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए सर्च अभियान के दौरान चक्की के अंदर रखी साबुन के नीचे फोन मिला। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जेल डीएसपी धर्मबीर की शिकायत के आधार पर हवालाती आनंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक धर्मबीर ने बताया कि वीरवार दोपहर को जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उप अधीक्षक कुलदीप और अन्य गार्द मौजूद रहे। टीम ने ब्लॉक नंबर 8 के कमरा नंबर तीन में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

आईएमईआई नंबर नहीं मिला : मामले की जांच कर रहे एचसी अनिल कुमार का कहना है कि जेल डीएसपी धर्मबीर की शिकायत पर हवालाती आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो मोबाइल फोन मिला है उसका आईएमईआई नंबर मिटाया हुआ है। फोन ऑन भी नहीं हो रहा है। फिलहाल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से हत्याकांड के गवाह को मारने की रची थी साजिश
जानकारी अनुसार भिवानी के गांव बड़ेसरा में आरटीआई एक्टिविस्ट बलजीत की 2017 में हत्या हुई थी। बाद में उसके पिता भले सिंह की भी हत्या हो गई थी। इसके बाद 15 अक्टूबर 2019 को चुनावी सभा में बलजीत के भाई पूर्व सरपंच पवन की भी हत्या हो गई थी। इस पूरे मामले में राजकुमार मुख्य गवाह था। सरपंच हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार पर 13 जुलाई 2021 को जानलेवा हमला हुआ था। इसके तार जेल से जुड़े मिले थे। पुलिस ने सोनीपत के चार बदमाशों को पकड़ा था, पूछताछ के दौरान सामने आया था कि जेल में बंद पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद ने जेल से ही अजय, दीपक, रोहित और अमन को हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed