{"_id":"22944f903414135ad4ecf2102b27e275","slug":"mobile-found-in-jind-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद जेल से मिला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद जेल से मिला मोबाइल
जींद/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जीदं में जेल में कैदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बुधवार को भी जेल प्रशासन ने हत्या के मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता कैदी को बाथरूम में मोबाइल पर बातें करते पकड़ा है।
जेल अधिकारियों ने मोबाइल को कब्जे में ले कैदी के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी।
जिस पर शहर थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ प्रीजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
जिला जेल अधीक्षक सेवा सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को जेल प्रशासन की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया था।
जब जेल वार्डन चेकिंग कर रहे थे तो उसी दौरान हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा गांव बधाना निवासी सुभाष बाथरूम में मोबाइल फोन पर बातें कर रहा था।
जेल कर्मचारियों ने सुभाष को काबू कर उससे मोबाइल फोन बरामद कर लिया। सुभाष ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले एक कैदी को करनाल जेल में भेजा गया था।
वहीं कैदी सुभाष को मोबाइल फोन और सिम दे गया था। पुलिस ने जेल अधीक्षक सेवा सिंह की शिकायत पर सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।