{"_id":"67e6f6c09afbb446cc01242e","slug":"mla-vinod-bhayana-raised-the-issue-of-rainwater-drainage-system-in-the-assembly-hisar-news-c-21-hsr1005-594403-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक विनोद भयाना ने विधानसभा में उठाया बरसाती पानी निकासी व्यवस्था का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक विनोद भयाना ने विधानसभा में उठाया बरसाती पानी निकासी व्यवस्था का मुद्दा
विज्ञापन
हांसी। ढाणा कलां गांव के खेतों से बरसाती पानी निकासी को लेकर सिंचाई विभाग की तरफ से प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। अब बहुत ही जल्द इस विकास कार्य पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा रामपुरा गांव के लिए भी जल्द प्रपोजल तैयार करवा कर काम शुरू करवाया जाएगा।
विधायक ने बताया कि इन दोनों गांव के खेतों से बरसाती पानी निकासी को लेकर की गई व्यवस्था के संबंध में विधानसभा में सवाल पूछा था। इसके प्रति उत्तर में संबंधित विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया है कि ढाणा कला गांव के खेतों से बरसाती पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रपोजल तैयार हो चुका है। आगामी 30 जून 2026 तक इस विकास परियोजना का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।
इस पर विधायक ने कहा कि 30 जून 2026 आने में अभी लगभग डेढ़ वर्ष बाकी है। जल भराव होने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए जितना हो सके उतने कम समय में बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा करवाया जाए। ताकि किसानों को भविष्य में कभी भी फसल खराब से होने वाली आर्थिक हानि न हो। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि इस विकास परियोजना के पूर्ण होने से हलके के कई गांव के किसानों को फायदा मिलेगा। कई गांवों व ढाणियों का बरसाती पानी ढाणा कलां गांव के आसपास जमा हो जाता है। यह गांव बरसाती पानी एकत्रित होने का केंद्र बिंदु बन चुका था। इसलिए ढाणा कलां गांव से बरसाती पानी निकासी के लिए व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के बनने से हलके के अनेक गांवों को फायदा पहुंचेगा।