{"_id":"62814622bc976b25c46d4925","slug":"mla-jogiram-sihag-did-not-come-to-talk-then-farmers-sitting-on-hunger-strike-hisar-news-hsr6317675121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत करने नहीं आए विधायक जोगीराम सिहाग तो आमरण अनशन पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातचीत करने नहीं आए विधायक जोगीराम सिहाग तो आमरण अनशन पर बैठे किसान
विज्ञापन
हिसार सेक्टर 15 स्थित विधायक जोगीराम के आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता कुलदीप खरड़। संव?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले दो किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए रविवार को किसान बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग के सेक्टर-15 स्थित आवास के बाहर आमरण अनशन बैठ गए। इससे पहले किसानों नेताओं ने जाट धर्मशाला में विशेष बैठक की।
जाट धर्मशाला हुई बैठक में किसानों नेताओं ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान कृष्ण खरड़ व सत्यवीर सिरसी को मुआवजा दिलवाने की मांग की। इसी को लेकर किसान नेेताओं ने बैठक में निर्णय लिया कि बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग मिलकर शांतिपूर्ण बातचीत करेंगे। आमरण अनशन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने बताया कि जब विधायक जोगीराम सिहाग किसानों से मिलने नहीं आए तो आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। आमरण अनशन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कुलदीप खरड़ ने बताया कि किसान आंदोलन में शहीद होने वाले किसान कृष्ण खरड़ व सत्यवीर को राजनीतिक द्वेष भावना के कारण सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों ने सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक किसानों का आमरण अनशन जारी रहेगा। खरड़ ने कहा कि इससे पहले जाट धर्मशाला में बैठक के दौरान सभी किसानों ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की फोटो पर श्रद्घासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन उत्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह विर्क, किसान नेता मोहर सिंह, गुरनाम सिंह, कुलदीप खरड़, कौर सिंह, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह हुड्डा, गुरदास सिंह, राजीव मलिक, विरेंद्र सिंह बागोरिया, प्रेम सिंह सहरावत, किशोरी लाल गंगवा, सुनील गोरखपुरिया, रणबीर सिंह मलिक, जसबीर सिंह भाटी, आत्मराम, राजपाल, भगवान पाल सिंह, धर्मबीर सिंह लोहान, पालाराम, कृष्ण नैन, मैक्स साहुवाला, सतबीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, सेवा सिंह आर्य, संजय बाडोपट्टी व हर्षदीप मौजूद रहे।