फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Jogi Ram, who went to break coconut, was surrounded by people, made to walk in streets full of contaminated water

Hisar News: नारियल फोड़ने गए विधायक जोगीराम को लोगों ने घेरा, दूषित पानी से भरी गलियों में घुमाया

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
MLA Jogi Ram, who went to break coconut, was surrounded by people, made to walk in streets full of contaminated water
बरवाला। विधायक जोगीराम को वार्ड की गलियों के हालात दिखाते क्षेत्रवासी। 
बरवाला(हांसी)। शहर के सिविल अस्पताल मार्ग पर जजपा विधायक जोगीराम सिहाग वीरवार को नारियल फोड़कर विकास कार्य शुरू करवाने के लिए पहुंचे। जैसे ही वह पहुंचे क्षेत्रवासियों ने उनका घेराव कर विधायक जोगीराम व नगर पालिका चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला भी थे। इसके बाद क्षेत्रवासी वार्ड-8 में विधायक को दूषित पानी से भरी गलियां दिखाने के लिए ले गए।
विज्ञापन

वहीं, पत्रकारों ने विधायक से सवाल किया कि आपने क्षेत्र की 10 कमियां गिनवाने की बात कही है तो कम से कम बरवाला की एक अच्छाई ही गिनवा दें, लेकिन विधायक से पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया। बता दें कि जिस इलाके में विधायक गए थे, उसके साथ ही लगते वार्ड-8 के लोग पिछले लंबे समय से सीवर की समस्या से परेशान हैं। लगातार विभाग के अधिकारियों से समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में विधायक व नगर पालिका चेयरमैन को क्षेत्रवासी उन गलियों में लेकर पहुंचे, जहां दूषित पानी जमा था। जिन्हें देखने के बाद विधायक व चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed